फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नए साल का जश्न मनाने उमड़े पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक तीर्थनगरी के पर्यटन और धार्मिक स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। बुधवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोगों को सूर्यदेव के दर्शन होने लगे। धूप छाने पर लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन, त्रिवेणीघाट, आस्था पथ, गंगा लाइन, चौरासी कुटिया आदि स्थानों पर हजारों की तादाद में लोगों की चहलकदमी रही। नए साल पर सैलानियों ने धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए। स्वर्गाश्रम स्थित भूतनाथ मंदिर और पौराणिक शिवमंदिर नीलकंठ धाम, माता पार्वती मंदिर आदि जगहों पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जानकीसेतु और रामझूला पुल सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों से पैक रहा। दिनभर सैलानी अपने परिजनों के साथ पर्यटन स्थलों पर सेल्फी और फोटो लेकर एक दूसरे को नए साल की बधाई देते हुए नजर आए। पर्यटकों की भीड़ से नीलकंठ मोटर मार्ग, लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग और बदरीनाथ राजमार्ग पर दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। घाट चौक से लेकर चंद्रभागा पुल तक आवाजाही करने में लोगों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कोयलघाटी से लेकर ब्रह्मपुरी तक करीब आठ किमी की दूरी तक दिनभर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। मुख्य बाजार की आंतरिक सड़क तिलक रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, लाजपतराय मार्ग, हीरालाल मार्ग, चौदहबीघा आदि वाहन और पर्यटकों की भीड़भाड़ से पैक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें