फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडीचट्टी पहुंची पर्यटन विकास बोर्ड की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। चारधाम पैदल यात्रा मार्गों का पता लगाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की 17 सदस्यीय टीम तीसरे दिन द्वारीखाल ब्लॉक के कांडी चट्टी पहुंची। इससे पहले टीम ने यात्रा मार्ग की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। यह टीम सोमवार का स्वर्गाश्रम स्थित बाबा काली कमली से चारधाम के यात्रा मार्गों का पता लगाने के लिए गई थी। टीम की ओर से इससे पहले गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, बंदरचट्टी, महादेवचट्टी होते हुए बुधवार को कांडी चट्टी पहुंची। टीम आज बृहस्पतिवार को ब्यासचट्टी में रात्रि विश्राम करेगी। टीम की ओर से पैदल यात्रा मार्ग विवरण जुटाने के साथ ही इस मार्ग पर काटी रोड, इसका अक्षांश देशांतर आदि विवरण जुटाया रहा है। टीम में एसडीआरएफ के दो जवान और ट्रैकिंग रूट का चिह्नीकरण करने वाली टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें