ऋषिकेश। उत्तराखंड ट्रक परिवहन महासंघ की ओर से वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष जगमोहन सकलानी ने की। जिसमें पदाधिकारियों से वार्ता के बाद सर्वसम्मति से ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में कल मंगलवार को समस्त एसोसिएशन के वाहनों को रोड पर नहीं चलाने पर सहमति बनीं। वेबीनार में गढ़वाल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, डोईवाला ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव चौधरी, भगवानपुर ट्रक आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह, रुड़की ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण कुमार सैनी, देहरादून ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महामंत्री वरुण कुमार सैनी, हरिद्वार ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के मो. कुंवर राव अखलाक, सेलाकुई ट्रक ऑपरेटर्स के अध्यक्ष मो.गुलफाम अली, रुड़की ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश सैनी, राजकुमार, जयदीप, मनोज ध्यानी, हल्द्वानी ट्रक एसोसिएशन के हुकुम सिंह, लक्सर ट्रक यूनियन के लज्जाराम शर्मा आदि उपस्थित थे।