सोमवार को ऋषिकेश तहसील परिसर में जिलाधिकारी सविन बंसल जन समस्याएं सुनेंगे। इस कार्यक्रम में जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जन सुनवाई कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। शिकायत दो पेजों में लिखकर टाइप कराकर लानी होगी। जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी नगर निगम ऋषिकेश के लाल पानी बीट गुमानीवाला में बन रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण करेंगे। पशुलोक स्थित यूजेवीएनएल के कार्यालय का निरीक्षण के साथ ही आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। जन सुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।