फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मानसून के बाद शुरू हुआ रोमांच, बंजी जंपिंग के लिए पहुंचने लगे पर्यटक

Wed, 16 Sep 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन चट्टी में एडवेंचर गतिविधियां फिर शुरू, पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी
विज्ञापन

ऋषिकेश। । बरसात का मौसम समाप्त होते ही मोहन चट्टी क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। मानसून के दौरान बंद की गई बंजी जंपिंग समेत सभी प्रमुख एडवेंचर गतिविधियां अब पर्यटकों के लिए खोल दी गई हैं। गतिविधियां शुरू होते ही पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है।मोहन चट्टी में बंजी जंप, वैली रोप जंप, रोप कट वैली जंप और फ्लाइंग फॉक्स जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनके दोबारा शुरू होने से ऋषिकेश और यमकेश्वर क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच ये गतिविधियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। एक जंपिंग साइट के महाप्रबंधक मुंजाल जोशी ने बताया कि पर्यटकों को रोमांचक अनुभव देने के साथ उनकी सुरक्षा संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि साइट खुलने के बाद पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है और अक्तूबर तक ऑनलाइन बुकिंग लगातार मिल रही हैं। जोशी के अनुसार, सभी एडवेंचर गतिविधियों का संचालन न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें