फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अग्निवीर भर्ती की दौड़ में तीन युवक घायल, हुआ फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईजी एंड सेंटर में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान बृहस्पतिवार को दौड़ में शामिल तीन अभ्यर्थी हादसे का शिकार हो गए। दौड़ लगाते समय संतुलन बिगड़ने से तीनों युवक जमीन पर गिर पड़े। उनके पैरों में चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया। घायल अभ्यर्थियों को तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। दौड़ के दौरान अभ्यर्थी पूरे उत्साह के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी बीच तीन युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में 20 वर्षीय आर्यन निवासी सहारनपुर, 19 वर्षीय प्रदीप निवासी अमरोहा और अरुण निवासी खंडोली, आगरा शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का उपचार किया। अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं में भर्ती को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें