फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चोरी के तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। जौलीग्रांट स्थित एक मोबाइल दुकान से फोन चुराने के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अनुमानित 25 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि गौरव राठौर के जौलीग्रांट हिमालयन चौक स्थित मोबाइल स्टोर से 10 सितंबर को चोरों ने ताला तोड़कर फोन चुराए थे। मामला दर्ज कर सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से जांच शुरू हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सौंग नदी पुल के पास भानियावाला में एक कार को रोका। कार सवार शैफुल रहमान, फरीद और इजहार को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। ये तीनों खेलपुर नसरूलपुर, भगवानपुर हरिद्वार और देहरादून के मोहब्बेवाला, क्लेमेंटाउन के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे नशे के आदी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें