क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों के लापता होने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि शीला निवासी केशवपुरी बस्ती ने तहरीर देकर बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र किशन 26 सितंबर को बिना बताए घर से चला गया था। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला। इसी तरह विजेंद्र सिंह निवासी बडोवाला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 85 वर्षीय माता भरोसी देवी 22 अगस्त को घर से निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। वहीं, पूरणलाल यादव निवासी प्रेमनगर बाजार ने तहरीर देकर बताया कि उनका चचेरा भाई संदीप यादव बीते पांच अगस्त से घर से लापता है। पांच अगस्त को उनके पास संदीप का फोन आया था और राशन के लिए एक हजार रुपये लेकर गया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक गुसांई ने बताया कि तीनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।