फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्मैक तस्करी के आरोप में दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 49.89 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि लालतप्पड़ के पास चेकिंग के दौरान तीन लोगों के पास स्मैक बरामद हुई है।सोनी निवासी कुडकावाला डोईवाला से 19.68 ग्राम, नेहा निवासी हंसूवाला कुडकावाला नीयर खेड़ा मंदिर से 14.66 ग्राम और अनूप कुमार निवासी राजीवनगर गैस गोदाम के सामने हाल पता कुडकावाला से 15.55 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी भी सीज की गई है। बताया कि नशा तस्कर सोनी और अनूप कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। डोईवाला कोतवाली में उसके खिलाफ एनडीपीएस, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज है। आरोपी क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें