रायवाला। रायवाला कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 30 जून को हरिपुर कलां निवासी नुरुल हक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के बाहर खड़ी उनकी टैक्सी कार को किसी ने चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात मोतीचूर फ्लाईओवर के पास से सागर थापा, अमन थापा और गंगा चौधरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की गई कार भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह नशे की आदी हो चुके हैं और नशे की लत को पूरा करने के चक्कर में वह वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने बताया कि सागर थापा पर वाहन चोरी के करीब 15 मामले दर्ज हैं। संवाद