फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला पुलिस ने हरिपुरकलां में एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। रायवाला के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि सात फरवरी की देर रात हरिपुरकलां क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली विवाद हुआ था। यह विवाद धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया। इस घटना में 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट लग गई थी। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया था। मृतका के पुत्र हरिपुरकलां निवासी रितेश गुप्ता ने तहरीर देकर आरोपी ऋषभ धीमान, राहुल धीमान और सचिन धीमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को हरिपुरकलां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हमले में प्रयोग की गई लोहे की रॉड और लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें