फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीपावली और उसके बाद 100 से नीचे रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iइस बार दीपावली पर हवा की सेहत भी रही खुशनुमा
विज्ञापन

I

I
I

Iपिछले वर्ष दीपावली के दौरान 236 था वायु गुणवत्ता सूचकांकI

इस बार दीपावली त्योहार व उसके बाद भी ऋषिकेश में हवा की सेहत खुशनुमा रही। पटाखों के धुएं ने हवा की सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया। जबकि पिछले वर्ष दीपावली के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा बेहद चिंताजनक था। मौसम विशेषज्ञ हवा की बेहतर सेहत का कारण लोगो की वायु प्रदूषण के प्रति जागरुकता बता रहे हैं।

दीपावली त्योहार पर आतिशबाजी के कारण वातावरण में धुआं फैलने से हवा की सेहत भी बिगड़ जाती है। जिसका प्रभाव काफी दिनों तक रहता है। हवा की सेहत खराब होने से बच्चों, बुजुर्गों व अस्थमा के मरीजों को खासी दिक्कतें होती हैं। लेकिन इस बार दीपावली व उसके बाद हवा की गुणवत्ता बेहतर है।
विज्ञापन




केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ऋषिकेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 से नीचे रहा है। 51 से 100 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोष जनक माना जाता है। पिछले वर्ष दीपावली पर ऋषिकेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 था।
विज्ञापन


I
I

Iवायु प्रदूषण को लेकर लोगों में जागरुकता आई है। पटाखों का प्रचलन भी कुछ कम हुआ है। पहले की अपेक्षा अब लोग पटाखे भी कम छोड़ रहे हैं। दीपावली के दौरान हल्की बारिश भी वायु गुणवत्ता सूचकांक की बेहतरी का एक कारण है। - डाॅ. आलोक कुमार गौतम, मौसम विज्ञानी, एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विविI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें