फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: इस बार कांवड़ यात्रा में 51 लाख श्रद्धालु पहुंचे नीलकंड

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। नीलकंठ धाम में पिछले वर्ष 66 लाख कांवड़िये आए थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 51 लाख तक ही पहुंच पाया। कम कांवड़िये पहुंचने का कारण यात्रा के शुरू पंचक माना जा रहा है। कांवड़ यात्रा 29 जुलाई से शुरू हुई थी, 31 जुलाई से पंचक शुरू हो गए थे, जो चार अगस्त तक रहे। इस कारण भी नीलकंठ धाम में कांवड़ यात्री नहीं पहुंच पाए। पांच अगस्त से नीलकंठ में अच्छी संख्या में कांवड़िये पहुंचे। कई श्रद्धालु ऋषिकेश से पैदल, टैक्सी वाहन, निजी कार और बाइक से नीलकंठ पहुंच रहे हैं। नीलकंठ के लिए लक्ष्मण झूला, गरुड़ चट्टी, नीलकंठ मोटरमार्ग ही प्रमुख मार्ग है। वाहनों के दबाव से हर साल जाम लगना आम बात हो गई है। नीलकंठ यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान की सबसे बड़ी आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें