I कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर से नकदी, अभूषण व बर्तन आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iनिशा परवीन निवासी नियामवाला डोईवाला ने दी तहरीर में बताया कि बीते 20 सितंबर को वह अपने ससुराल खुशहालपुर सहसपुर गई थी। 10 अक्तूबर को जब वह घर वापस लौटी तो घर का दरवाजा टूटा मिला। अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखी 12 हजार की नकदी, आभूषण के साथ ही बर्तन और तार के बंडल आदि चोरी कर ले गए। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि तहरीर मिलने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। I