- एसडीएम यमकेश्वर के माध्यम से डीएम को भेजा ज्ञापन
यमकेश्वर। नीलकंठ बाईपास मार्ग के 12 किमी डामरीकरण में देरी से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। प्रधान संगठन यमकेश्वर के अध्यक्ष अनिल नेगी के नेतृत्व में शनिवार को उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान से मुलाकात कर जिलाधिकारी पौड़ी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) दुगड्डा ने वर्ष 2008 में जिला पंचायत पार्किंग मौन से भादसी तक मार्ग का कटान किया था, लेकिन अब तक डामरीकरण नहीं हुआ। मार्ग पहले लोनिवि, फिर पीएमजीएसवाई और अब एनपीसीसी को हस्तांतरित हो चुका है। अधिकारियों से संपर्क करने पर केवल आश्वासन मिले हैं। ग्राम प्रधान तोली रविंद्र नेगी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर डामरीकरण शुरू नहीं हुआ, तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करेगी।