Iरामझूला क्षेत्र में राफ्टिंग के वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलेंI
वीकेंड पर दूसरे राज्यों के वाहनों का रैला उमड़ने से हाईवे पर जाम जैसी स्थिति रही। नेपाली फार्म से तपोवन तक करीब 18 किलोमीटर के क्षेत्र में वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। वाहनों की भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा।
वीकेंड पर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लोग ऋषिकेश पहुंचे। इन लोगों के वाहनों का रैला आने के कारण हाईवे पर जाम जैसी स्थिति हो गई थी। श्यामपुर फाटक से नेपाली फार्म तक वाहनों की तीन-तीन लाइन लग गई थी। फाटक से आगे वाहनों को भेजने के लिए पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्यामपुर फाटक पर जाम लगता देख पुलिस को कुछ वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला डायवर्ट करना पड़ा।
श्यामपुर फाटक से बाइपास मार्ग और हाईवे पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लगती रही। इन वाहनों के कारण नटराज चौक पर भी जाम जैसी स्थिति हो रही थी। वहीं मुनि की रेती क्षेत्र में रामझूला की ओर से जाने वालों वाहनों को पुलिस की ओर से खारास्रोत से ओआईएमटी होते हुए तपोवन भेजा गया। ब्रह्मपुरी तक आने जाने वाले वाहन रेंग रेंगकर चलते रहे। पूर्णिमा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के चलते भी भीड़ रही। सोमवार को स्नान है। हजारों श्रद्धालु रविवार को ही ऋषिकेश घूमने पहुंच गए।
Iपार्किंग फुल, सड़क पर पार्क किए वाहनI
वाहनों की भीड़ बढ़ने पर रामझूला पार्किंग, माता कुटी पार्किंग और पूर्णानंद पार्किंग फुल हो गई थी। पार्किंग फुल होने के बाद लोगों ने अपने वाहन सड़क पर पार्क कर दिए थे। जिससे जाम जैसे स्थिति हो गई। वहीं, सड़क की किनारे लगाए गए फड़-ठेली के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
I
I
Iवीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। रामझूला पर वाहनों को दबाव बढ़ने पर ऑटो-विक्रमों को खारास्रोत से ओआईएमटी की ओर से तपोवन भेजा गया। देर रात तक तपोवन क्षेत्र में वाहनों का दबाव था। सोमवार को भी ऐसी स्थिति रहने की संभावना है। - नदीम अतहर, यातायात उप निरीक्षक मुनि की रेतीI