फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गोशाला के सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों का बंदरबांट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्थानीय लोगों ने जी-20 के तहत हुए विकास कार्याें की जांच कराए जाने की मांग कीI
विज्ञापन




नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के वार्ड नंबर चार में गोशाला सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट का आरोप लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोशाला सौंदर्यीकरण के नाम पर निकाय की ओर से तीन से चार शौचालय, एक कार्यालय और टिन शेड का निर्माण किया है।

मई 2023 में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के परमार्थ निकेतन आश्रम में जी-20 सम्मेलन कार्यक्रम के तहत विदेशी मेहमानों का कार्यक्रम प्रस्तावित था। विदेशी मेहमानों के सामने क्षेत्र की छवि धूमिल न हो इसके लिए वेद निकेतन के समीप चौरासी कुटिया जाने वाले मार्ग पर कई वर्षों से संचालित पंचायती गोशाला के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव निकाय की ओर से शासन को भेजा। गोशाला सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 69 लाख स्वीकृत हुए। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को निर्माणदायी संस्था बनाया गया।
विज्ञापन




स्थानीय जनप्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी ने बताया कि गोशाला सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के जिम्मेदार अधिकारियों ने लाखों रुपये का बंदरबांट किया है। गोशाला आज भी बदहाल है। प्रदेश सरकार को जी-20 के तहत हुए विकास कार्यों की जांच करनी चाहिए।

I
I

I
I

Iनगर पंचायत की ओर से वेद निकेतन के समीप संचालित गोशाला निर्माण के लिए 69 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। निकाय की ओर से गोशाला का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

I

I- मंजू चौहान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंकI

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें