तीर्थनगरी के चौक चौराहों पर जेब्रा क्राॅसिंग न होने से लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। यातायात पुलिस भी जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर गंभीर नहीं है। शहर की सड़कों पर पूरे साल दबाव रहता है। कांवड़ यात्रा के दौरान स्थिति और बदतर हो जाती है। वीकेंड पर भी सड़कों पर जाम जैसी स्थिति रहती है। जेब्रा क्राॅसिंग और ट्रैफिक सिग्नल लाइट न होने से लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। कई बार सड़क पार करते हुए लोग दोपहिया वाहनों और कारों की चपेट में आ जाते हैं। जिन स्थानों पर पुलिस की ओर से लोनिवि और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड से जेब्रा क्राॅसिंग बनाए गए थे, वह भी सड़क पर डामर बिछने के बाद ढक गए हैं। शहर में जहां पर पूर्व में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगी थी वह भी खराब पड़ी हैं। वहीं एसपी यातायात लोकजीत ने बताया कि सिग्नल लाइट और जेब्रा क्राॅसिंग बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।