चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान से आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर में रह रही महिला बच्चे को लेने स्कूल गई थी। चोरों ने ताला तोड़ आलमारी में रखे लाखों के जेवरात और करीब 10 हजार की नकदी के साथ-साथ घर पर रखा अन्य कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखे हैं। कोतवाली प्रभारी आरएस खोलिया ने बताया कि श्यामपुर गढ़ी मयचक के गली नंबर 14 स्थित एक मकान में बंद घर में दोपहर में चोरी की वारदात की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वरदान का मुआयना किया।