फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वैज्ञानिक भी मानते हैं वैदिक गणित का लोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल सेतु फाउंडेशन की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को एडवांस गणित को सरल बनाने के लिए अर्थववेद में वर्णित वैदिक गणित के प्रचार-प्रसार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन




मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में वैदिक गणित विशेषज्ञ पूर्व सचिव राजगोपालन अय्यर ने वैदिक गणित के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आज एडवांस गणित के चलते लोग हम लोग अपनी अर्थववेद की परंपरागत वैदिक गणित को भूलते जा रहे हैं। वैदिक गणित के माध्यम से हमें किसी भी प्रकार के कैलकुलेटर आदि की आवश्यकता नहीं पड़ती। सचिव सरिता भट्ट ने कहा कि जो गणित हमारे वेद पुराणों में वर्णित वैदिक गणित है आज उसका लोहा वैज्ञानिक भी मानते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने परंपरागत तरीकों को अपनाते हुए ऋषि मुनियों की ओर से बताए मार्ग का अनुश्रण करना चाहिए। इस मौके पर फाउंडेशन के समन्वयक एसपी रतूड़ी, वीरपाल सिंह रावत, विजयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, मनोज कुमार गुप्ता, दिवाकर नैथानी, सुशील सैनी, शकुंतला भट्ट, बद्री प्रसाद सती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें