फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investors Summit: जौलीग्रांट से देहरादून तक एक जैसा दिखेगा बाजार, एमडीडीए ने शुरू किया काम

Thu, 19 Oct 2023 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पहले चरण में जौलीग्रांट मुख्य बाजार को एक जैसे रंग में रंगा जा रहा है। एमडीडीए दुकानदारों की पसंद के कलर को दुकानों पर कर रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में प्रस्तावित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से जौलीग्रांट मुख्य बाजार से लेकर देहरादून रिस्पना पुल तक बाजार और मार्ग का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में जौलीग्रांट मुख्य बाजार को एक जैसे रंग में रंगा जा रहा है। एमडीडीए दुकानदारों की पसंद के कलर को दुकानों पर कर रहा है। इसके बाद सभी दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि पर एक जैसे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर उत्तराखंड की कलाकृतियों को भी उकेरा जाएगा पूरा मार्ग फसाड लाइट से जगमग होगा। इसके अलावा जौलीग्रांट-देहरादून मुख्य मार्ग का सौंदर्यीकरण कर और निखारा जाएगा। इसके लिए विशेष प्रकार के रंग-बिरंगे शोभाकार पौधे मंगवाए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग की टूटी-रेलिंग और नई रेंलिंग लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इससे पहले जून में जी-20 के दौरान एयरपोर्ट से ऋषिकेश की तरफ सौंदर्यीकरण कार्य हुआ था।

Shardiya Navratri 2023:  महिलाओं ने जब तोड़ी कुरीति, तो समाज में बनी नई रीति...पढ़ें शक्ति की ये नौ कहानियां

दीपावली से पहले रंगाई से खुश हुए दुकानदारI
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को दिपावली से ठीक पहले जौलीग्रांट से शुरू किए गए सौंदर्यीकरण कार्य से दुकानदार काफी खुश दिखाई दिए। स्थानीय दुकानदार अमरीश डोभाल ने कहा कि मुख्य बाजार एक ही रंग में होने और दुकानों पर एक जैसे बोर्ड लगे होने से पूरा बाजार पहले से अधिक सुंदर दिखाई देगा। संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि मार्ग के सौंदर्यीकरण से एयरपोर्ट आवाजाही करने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को भी काफी अच्छा लगेगा।

जौलीग्रांट-देहरादून के बीच मुख्य बाजारों और मार्ग के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ पैसा पहले का बचा हुआ था। उसे भी लगाया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के बाद बाजार एक जैसा दिखाई देगा। रंग-बिरंगे शोभाकार पौधों से मार्ग काफी सुंदर दिखाई देगा।
विज्ञापन

-आशाराम जोशी, जेई, एमडीडीए उद्यानI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें