फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सैनिकों की कलाई पर महिला मोर्चा ने बांधा रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। भाजपा रायवाला मंडल महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को आर्मी कैंट रायवाला में सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बंधकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की रक्षा में निरंतर तत्पर रहते हैं। इस दौरान सैनिकों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रसेवा के लिए उनके समर्पण को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें