ऋषिकेश। भरत मंदिर इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि एवं प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। केंद्र में कुल 541 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 417 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 124 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने भरत मंदिर इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. चौहान ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। परीक्षार्थियों के सुचारु और पारदर्शी वातावरण में परीक्षा देने की सुविधा सुनिश्चित की। उन्होंने केंद्र प्रभारी से परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, प्रश्नपत्र वितरण, निगरानी तंत्र और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर परीक्षा प्रभारी प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद त्रिपाठी, पंतनगर से परीक्षा नियंत्रक रविंद्र मिश्रा, प्रकाश जोशी, लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, संजीव कुमार, रंजन अणथ्वाल आदि शामिल रहे। संवाद