फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का हुआ समापनI

शहीद दुर्गामल्ल पीजी काॅलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डोईवाला महाविद्यालय के खेल मैदान में मतदान की दौड़ थीम पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। भाला फेंक छात्रा वर्ग में सृष्टि प्रथम, प्रियंका द्वितीय, प्रीति तृतीय, छात्र वर्ग में गौरव रौतेला प्रथम, सिद्धार्थ नेगी द्वितीय, सुमित रावत तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक छात्रा वर्ग में निधि रावत प्रथम, मनीषा थापा द्वितीय, आरती तृतीय, छात्र वर्ग में गौरव प्रथम, अस्मित द्वितीय, विपिन पयाल तृतीय रहे।
विज्ञापन




लंबी कूद छात्रा वर्ग में प्रियंका प्रथम, आरती द्वितीय, निशा तृतीय, छात्र वर्ग में अमन लोधी प्रथम, मोहित ममंगाई द्वितीय, कार्तिक लोधी तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में राकिब प्रथम, सुमित रावत द्वितीय, अमन तृतीय रहे। छात्रा वर्ग 200 मीटर में कविता पुंडीर प्रथम, पायल द्वितीय, नेहा राणा तृतीय, चक्का फेंक छात्र वर्ग में आयुष प्रथम, गौरव द्वितीय, विपिन पयाल तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में निधि रावत प्रथम, कल्पना द्वितीय, पलक तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर छात्र वर्ग में अमन लोधी पहले, साहिल दूसरे, राकिब तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद छात्र वर्ग में आयुष प्रथम, अमन गुंसाई द्वितीय, मोहित ममंगाई तृतीय, 400 दौड़ छात्र में राकिब प्रथम, सुमित द्वितीय, अमन तृतीय और छात्रा वर्ग में कविता पुंडीर, मनीषा और पायल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन




ब्लाॅक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन पर क्रीडा सचिव डॉ. पूनम रावत, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. एनडी शुक्ला, डॉ. राकेश जोशी, डॉ. इंदिरा जुगरान, डॉ. रवि रावत, कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा, सोबन सिंह कैंतुरा, डॉ. अफरोज इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें