निर्मल दीपमाला स्कूल में दो दिवसीय 21वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में एनडीएस और बालक वर्ग में डीएसबी ने उद्घाटन मैच जीता। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
शुक्रवार को उप जिला बास्केटबॉल संगठन सचिव वाहिद अहमद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बालिका वर्ग में एनडीएस और डीएसबी के बीच खेला गया। जिसमें एनडीएस ने 18-12 से जीत दर्ज की। बालक वर्ग में डीएसबी और रेडफोर्ट बीच खेले गए मैच में डीएसबी ने 16-2 से जीत दर्ज की। आज फाइनल मुकाबले में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों से बनी टीम को हरिद्वार स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में 28 नवंबर से 30 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाली राज्य चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक महंत राम सिंह, संत जोध सिंह, ललिता कृष्णास्वामी, विनोद कुमार, गौरव त्रिपाठी, अक्षय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।