फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मंदिर समिति ने आदर्शनगर में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। आदर्श नगर मिलन केंद्र में हरेला पर्व पर विधायक और स्थानीय लोगों ने पौधरोपण किया। जिसमें मंदिर समिति और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सरस्वती विद्या मंदिर कोटी के शिक्षक ज्योति उनियाल ने प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को बताया। आदर्श नगर कल्याण समिति अध्यक्ष भगीरथ ढौंडियाल, राजपाल सिंह नेगी, पी श्याम, सुशील कप्टीयाल, गायत्री ढौंडियाल, गीता रावत, लक्ष्मी नेगी, दुर्गा प्रसाद काला, विद्या रतूड़ी, बसपानंद पंत आदि मौजूद रहे। थाना रानीपोखरी में थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज कोटी में फलदार और फूलदार पौधे लगाए। नगर उपाध्यक्ष मनोज चमोली, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश काला, प्रधानाचार्य विजय नाथ गिरी, गंभीर सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें