डोईवाला। सहसपुर से एक किशोर घर से नाराज होकर डोईवाला पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने किशोर को परिजनों के सुपुर्द किया। जिससे परिवार के चेहरे पर खुशियां आ गईं।शुक्रवार को गश्ती पुलिस को एक किशोर अकेला घूमता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने किशोर से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में किशोर ने स्वयं को सेलाकुई, सहसपुर को बताया। सुरक्षा की दृष्टि से बालक को कोतवाली लाया गया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। सभी थानों में तत्काल बालक की फोटो पहुंचा दी गई। महज तीन घंटे बाद बालक के परिजनों ने कोतवाली डोईवाला में संपर्क कर किया। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दस वर्षीय बालक को परिजनों के साथ भेज दिया गया है। संवाद