श्यामपुर में सांप का रेस्क्यू करते विनोद जुगलान। स्रोत जागरूक पाठक।
ग्राम सभा खदरी खड़क माफ श्यामपुर में स्थानीय निवासी मूलचंद पाल के कारखाने में एक सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी संजय उपाध्याय ने वन्यजीव प्रेमी पर्यावरणविद विनोद जुगलान को इसकी सूचना दी। विनोद जुगलान मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक सुवास के लिए जंगल में छोड़ दिया। जुगलान ने बताया कि पकड़ा गया सांप नाग (स्पेक्टिकल कोबरा) है, जो विषैली प्रजाति का है। इस मौके पर राम लाल, राजेंद्र बिजल्वाण, प्रकाश बलूनी आदि मौजूद रहे।