फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बजरंग सेतु मार्ग की ढलान होगी दुरुस्त

Sun, 25 Oct 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला।स्वर्गाश्रम की ओर बजरंग सेतु से उतरने वाले संपर्क मार्ग की तीव्र ढलान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। व्यापार मंडल लक्ष्मण झूला के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ढलान अधिक होने से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। बरसात में फिसलन के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से मार्ग की तकनीकी समीक्षा कर मजबूत रेलिंग, चेतावनी बोर्ड, गति नियंत्रण के उपाय और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने की मांग की है। वहीं लोनिवि नरेंद्र नगर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने कहा कि बजरंग सेतु और मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा और जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें