फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: निर्माणाधीन मकान में मिला संरक्षित पशु का कटा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतीतनगर के रायवाला बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक संरक्षित पशु का कटा हुआ सिर मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके विरोध में विहिप कार्यकताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रायवाला थाने का घेराव किया। भवन स्वामी की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शुक्रवार की सुबह रायवाला बाजार स्थित निर्माणाधीन मकान में कार्य करने वाले मजदूरों ने संरक्षित पशु का कटा हुआ सिर देखा। उन्होंने इसकी सूचना मकान स्वामी को दी। मकान स्वामी आशुतोष नेगी ने थाना रायवाला पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कटे सिर को कब्जे में ले लिया। छानबीन करने के बाद पुलिस ने मकान स्वामी को बताया कि बीते रोज एक संरक्षित पशु ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया था। इसे थाने के समीप खाली भूमि में दबा दिया गया था। पुलिस ने बताया कि ठीक से नहीं दफनाने की वजह से कोई कुत्ता सिर निकालकर निर्माणाधीन भवन में ले गया। पुलिस की इस बात से विहिप जिला उपाध्यक्ष एके सिंह संतुष्ट नहीं हुए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद विभिन्न संगठन से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। विहिप जिला उपाध्यक्ष एके सिंह, पूर्व उप प्रधान दीवान सिंह, राजेश जुगलान ने मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें