फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम का समापन

विज्ञापन
​शिशु मंदिर में सप्तश​क्ति संगम का समापन: संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
जौलीग्रांट। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटी भानियावाला में सप्तशक्ति संगम का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व आचार्या सत्तेश्वरी राणा, मुख्य वक्ता सुलोचना जोशी और स्कूल अध्यक्षा रजनी बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सतेश्वरी राणा ने परिवार प्रबोधन की सम्यक जानकारी दी। मुख्य वक्ता ने पर्यावरण और अध्यक्षा रजनी बिष्ट ने देश के विकास में नारी शक्ति का योगदान के विषय में अपने विचार रखे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका ज्योति, प्रधानाचार्य महिताब सिंह गुसाईं, दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें