फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बायोटेक ने जीता क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एमआईएसएल 2024 का आयोजनI

मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में सात दिवसीय एमआईएसएल 2024 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले दिन क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, शिक्षा विभाग की संकायाध्यक्ष ज्योति जुयाल ने मैच का उद्घाटन किया।

पहला मुकाबला बालिका वर्ग में फार्मेसी और बायोटेक के बीच खेला गया। जिसमें बायोटेक ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। फार्मेसी की टीम ने 6 ओवर में 50 रन बनाए। जवाब में बायोटेक ने मात्र तीन ओवर में 10 विकेट से यह मैच आसानी से जीत लिया। विजेता टीम से विजयलक्ष्मी ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।
विज्ञापन




दूसरा मैच बालक वर्ग में बायोटेक और आईटी के बीच खेला गया। बायोटेक ने आईटी को मात्र 36 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में दो विकेट खोकर तीसरे ओवर में आईटी ने लक्ष्य प्राप्त किया। तीसरा मैच बालिका वर्ग में बीएड और आईटी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर बीएड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 40 रन बनाए। आईटी की ओर से से कुसुम ने हैट्रिक ली। जवाब में उतरी आईटी की टीम ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत हासिल की।
विज्ञापन


बैडमिंटन मुकाबले में बायोटेक की छात्रा राखी चंद्र, स्नेहा भट्ट और मनीषा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इसके अलावा बीएड संकाय की कृष्णकांत और काॅमर्स संकाय की श्वेता विजयी रहे। इस मौके पर अजय तोमर, राजेश चौधरी, प्रदीप पोखरियाल, कोऑर्डिनेटर अखिलेश बिजल्वाण, कमलेश भट्ट, संदेश भंडारी, सुदीप सारस्वत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें