फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नेपाली फार्म पर होगा संत शिरोमणी संकल्प यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होने वाली समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। विधायक ने बताया कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा पंजाब से प्रारंभ होकर पांवटा साहिब होते हुए 24 सितंबर को ऋषिकेश में प्रवेश करेगी। यात्रा का नेपाली फार्म तिराहे पर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज जखमोला, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, दीपक बिष्ट, सतपाल राणा, सोबन कैंतुरा, विनय पासवान, मुस्कान, निखिल बर्थवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें