अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में नर्सिंग सर्विसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नर्स सप्ताह-2026 का आयोजन किया गया। पर्यावरण के संरक्षण, संवर्द्धन के संदेश के साथ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने पौधरोपण अभियान से सप्ताह की शुरूआत की। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नर्सें मरीजों की आवश्यकताओं को समझते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इस मौके पर प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, प्रो. बी.सत्यश्री, डॉ. अनीता रानी कंसल, डॉ. रवि कुमार, चंदराम, मुकेश पाल, कपिल जोशी, महावीर आदि शामिल रहे।