फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दून-पिथौरागढ़ के बीच ट्रायल के लिए फ्लाइट ने भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआज फिर होगा ट्रायल, डीजीसीए की मंजूरी मिलते ही जल्द शुरू होगी नियमित उड़ान
विज्ञापन

I

I
I

Iरीजनल कनेक्टिविटी के लिए दून-पिथौरागढ़ के लिए शुरू होनी है सेवाI

फ्लाई बिग कंपनी की दून-पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित फ्लाइट का शनिवार को तीसरी बार ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम ने 18 सीटर विमान का ट्रायल लिया। रविवार को भी फ्लाइट का ट्रायल लिया जाएगा।

दून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाई बिग की ओर से 18 सीटर विमान से रीजनल कनेक्टिविटी के तहत उड़ान शुरू करनी है। इस उड़ान को नियमित शुरू करने से पहले डीजीसीए की टीम की ओर से अच्छी तरह से फ्लाइट को टेस्ट किया जा रहा है। जिससे हवाई यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता किया जा सके। इसके लिए बीते रविवार को भी दून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट को ट्रायल किया गया था। इस फ्लाइट को शुरू करने के लिए 30 जून से फ्लाई बिग कंपनी का 18 सीटर ट्वीन इंजन विमान एयरपोर्ट पहुंचा था। अभी तक डीजीसीए की मंजूरी नहीं मिलने से इस फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब फिर से इस फ्लाइट को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिए फ्लाइट का दून-पिथौरागढ़ हवाई रूट पर ट्रायल लिया जा रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। वहीं इस फ्लाइट में बैठकर सीएम धामी द्वारा दून-पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भरने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। जल्द ही इस फ्लाइट के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें