फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 70 रुपये किलो पहुंची प्याज की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन से पहले चालीस रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले प्याज की कीमतें 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। जौलीग्रांट, भानियावाला, रानीपोखरी और आसपास के बाजारों में प्याज की बढी हुई कीमतों से आमजन परेशान हैं। सब्जियों से लगभग दोगुनी कीमतों पर प्याज बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


नवरात्र से पहले तक प्याज की कीमतें चालीस रुपये प्रति किलो तक थी। कुछ स्थानों पर इससे कम कीमत में भी प्याज बेचा जा रहा था। लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए जमाखोरों के कारण प्याज की कीमतों में लगभग दोगुनी वृद्धि हो गई है।



जौलीग्रांट के सब्जी विक्रेता संजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि प्याज की कीमतें मंडी से ही बढ़ी हुई हैं। जिस कारण उन्हें भी प्याज महंगा बेचना पड़ रहा है। आलोक चंदेल ने कहा कि नवरात्र के आसपास तक प्याज की कीमत चालीस रुपये प्रति किलो तक थी। अब वह प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं।
विज्ञापन


गलियाें में 80 रुपये किलो बिक रहा प्याज



ऋषिकेश। नवरात्र के बाद बाद से प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। जीवनी माई सब्जी मंडी फुटकर में प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि गलियों में ठेली से सब्जी बेचने वाले प्याज 80 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं। वहीं प्याज के दाम बढ़ने पर कई लोगों ने सब्जी में प्याज के तड़के की जगह दूसरे विकल्प ढूंढ लिए हैं। जो लोग परिवार में एक से दो किलो प्याज लें जाते थे, वह अब आधा किलो प्याज में ही संतोष कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें