फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नवनियुक्त सीएमएस को संगठन ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. उत्तम सिंह खरोला के राजकीय उपजिला चिकित्सालय में सीएमएस बनने पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार को संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में पहुंचकर नवनियुक्त सीएमएस को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। नवनियुक्त सीएमएस ने संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया की वरिष्ठ नागरिकों को संस्थान में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। प्राथमिकता के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों का इलाज हर संभव प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जैन, एसपी अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, अरविंद जैन, विशेश्वर गोदियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें