फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाईस्कूल में पांच परीक्षार्थी बढ़े, इंटरमीडिएट में 44 घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार हाईस्कूल में जहां पांच परीक्षार्थी बढ़े हैं वहीं इंटरमीडिएट में 44 परीक्षार्थी घटे हैं। विकासखंड के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 824 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2025-26 के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में कुल 413 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 215 छात्र व 198 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में 184 छात्र और 227 छात्राएं (कुल 411) परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 216 छात्र व 192 छात्राएं (कुल 408) व इंटरमीडिएट में 232 छात्र व 223 छात्राएं (कुल 455) परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में पांच परीक्षार्थी बढ़े हैं जबकि इंटरमीडिएट में 44 परीक्षार्थी घटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें