फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष शोभा भट्ट, नवनियुक्त ओबीसी प्रदेश महासचिव सिंह राज पोसवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष संजय भारद्वाज, ओबीसी महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश चौधरी सुमित चौहान का स्वागत किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और जयेंद्र रमोला ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व से सभी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला ने कहा कि सभी पदाधिकारी का चुनाव बहुत सही ढंग से किया है। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, महंत विजय सारस्वत, राकेश अग्रवाल, मनोज गुसाईं, भगवती सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी, सूरत सिंह कोहली, देवेंद्र प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें