फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा रायवाला मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। विधायक ने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नवीन जिम्मेदारी की बधाई दी। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही सर्वसमाज का सम्मान होता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए तत्पर होकर कार्य करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लेकर जाने को कहा। इस मौके पर सुरेंद्र बिष्ट, विनोद भट्ट, बबीता रावत, हुकुम सिंह रांगड़, सुंदर लाल गौड़, मनोज डंगवाल, प्रमोद धनै, मनीष कुकरेती, रोबिन रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें