ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा संगठनात्मक मंडल ऋषिकेश की नवीन कार्यकारिणी ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। विधायक ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि भाजपा एक अनुशासनात्मक संगठन है, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भी है। भाजपा में निर्विवाद और स्वच्छ छवि के लोगों को स्थान मिलता है। उनकी योग्यता के अनुसार पद भी दिए जाते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, चंद्रेश्वर यादव, गुड्डी कलूड़ा, सीमा रानी, राहुल दिवाकर, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, ज्योति पांडे, राधेश्याम जाटव, पवन गोयल, सौरभ गर्ग, ओम प्रकाश शर्मा, अंबर जोशी, बृज मोहन मनोड़ी, राजेंद्र बिजल्वाण, अविनाश भारद्वाज आदि शामिल रहे। संवाद