फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नगर पालिका ने जारी किए 7.53 करोड़ के टेंडर

Fri, 09 Jan 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने विभिन्न वार्डों की सड़कों को चकाचक करने समेत अन्य विकास कार्यों को गति देने के लिए 7. 53 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका के बीस वार्डों के विकास कार्यों के लिए पालिका ने टेंडर जारी कर दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रस्तावित विकास कार्यों में नगर की सड़कों का निर्माण व मरम्मत, सुरक्षा पुश्तों का निर्माण, पुलिया निर्माण समेत कई अन्य नागरिक सुविधाओं वाले कार्य शामिल हैं। प्राथमिकता के साथ लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण और ढाचागत कार्यों को कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेंडर जारी होने के साथ नगर के विकास कार्यों में तेजी आ जाएगी। नगर पालिका का लक्ष्य है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे, ताकि आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार और सभासदों को विश्वास में लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें