फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लोस चुनाव आचार संहिता से पहले शुरू होगा मोक्षधाम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसौंग नदी तट पर प्रस्तावित है मोक्षधाम का निर्माण, पालिका के ईओ ने किया निरीक्षणI
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले नगर पालिका ने सौंग नदी तट पर प्रस्तावित मोक्षधाम का निर्माण की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को नगर पालिका की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया।



नगर पालिका की ओर से सौंग नदी तट पर 123.16 लाख रुपये की लागत से मोक्षधाम बनाया जाना प्रस्तावित है। विगत दिनों वित्त और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने धनराशि की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसको बाद धनराशि की स्वीकृति का शासनादेश भी जारी हो गया। अब नगर पालिका मोक्ष धाम का निर्माण कराने के लिए प्रयास तेज कर रही है। शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रस्तावित स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि प्रस्तावित स्थान पर चार चिमनीनुमा शवदाह केंद्र, लकड़ी का गोदाम, प्रतीक्षालय, केयर टेकर रूम, अंतिम संस्कार पूजा स्थल आदि का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करा लिया जाएगा। बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले मोक्ष धाम निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास रहेगा। इस दौरान सहायक अभियंता भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें