ऋषिकेश। आईएसबीटी में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि हमने आंदोलन पहाड़ के लिए किया था। राज्य गठन के अधिकांश लोग पहाड़ छोड़कर मैदानी क्षेत्रों में बस गए। पर्वतीय क्षेत्रों में जनसंख्या कम होने से विधानसभा की सीटें कम हो रही हैं। आने वाले परिसीमन में और सीटें कम होंगे। हम क्षेत्रफल के आधार पर परिसीमन की मांग कर रहे हैं। आईएसबीटी परिसर में राज्य आंदोलनकारियों के लिए बनाए गए कक्ष का रविवार को लोकापर्ण किया गया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष डीएस गुसाईं ने कहा कि हमने प्रदेश सरकार से राज्य निर्माण सेनानी की मांग की थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने उस पर कोई विचार नहीं किया। केवल पेंशन बढ़ाई। इस अवसर पर रुकम पोखरियाल, गंभीर मेवाड़ गुलाब सिंह रावत, बलबीर सिंह, ऊषा रावत, प्यारेलाल जुगरान, भगवती सेेमवाल, उमेश कंडवाल, प्रेमा नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद