फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक ने क्षेत्र में घूमकर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक ने कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट के वार्ड संख्या पांच में लोनिवि की ओर से बनाए जाने वाले मार्ग का शिलान्यास किया। इसके बाद क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। विधायक बृजभूषण गैरोला ने राज्य योजना के अंतर्गत लोनिवि की ओर से बनाए जाने वाले कोठारी मोहल्ला की सड़क का शिलान्यास किया।स्थानीय निवासी त्रिवेंद्र जयाडा ने कहा कि इन सड़कों की करीब डेढ़ दशक से उपेक्षा की गई है। लेकिन अब विधायक ने खुद मौके पर पहुंचे और इसको बनवाया जा रहा है। राजेंद्र प्रसाद जोशी ने कहा कि उनके क्षेत्र में पहली बार कोई विधायक समस्याएं सुनने के लिए खुद आया है। महिलाओं ने विद्युत पोल लगाने और अन्य समस्याएं भी रखी। करीब एक घंटे तक पैदल भ्रमण कर विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, मंदिर समिति अध्यक्ष रोशनलाल कोठियाल, सभासद राकेश डोभाल, राजेश भट्ट, पंकज रावत, सुशील डिमरी, अर्जुन रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें