फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मौसम विभाग ने दर्ज की 60 मिमी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। बुधवार के दिन हुई भारी बरसात के कारण फसलों को काफी लाभ मिला। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी करीब सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिससे दिन का तापमान सर्दियों के मौसम जैसा हो गया। दून एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया था और रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ था। बारिश से खरीफ की फसल की बुआई करने वाले और कर चुके किसानों को काफी लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें