फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बुधवार को पारा कर गया 41 डिग्री को पार

Thu, 21 May 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार के दिन गर्मी ने पिछले वर्ष के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एयरपोर्ट पर बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन है। गर्मी का आलम ये था कि सड़कें और बाजार सूने दिखाई दे रहे थे। पंखे के नीचे बैठने पर भी पसीना टपक रहा था। घर के अंदर रखे कुर्सी, मेज और अन्य सामान छूने पर गर्म महसूस हो रहे थे। पिछले वर्ष 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया था। पूरे सीजन में इससे अधिक तापमान नहीं गया था। बुधवार को दून एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। वहीं धूप का रंग भी अन्य दिनों की तुलना में कुछ अलग महसूस हो रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें