पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के गगनदीप सिंह सैनी और शेरगढ़ डोईवाला की किरनप्रीत कौर का विवाह तहसील में विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ। गगनदीप कनाडा में नौकरी करते हैं। कुछ समय के लिए वह भारत आए हैं।
तहसील में विशेष विवाह अधिनियम डोईवाला के न्यायालय में गगनदीप सिंह सैनी और किरनप्रीत कौर का विवाह संपन्न हुआ। विशेष विवाह अधिनियम में लोग विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च से बच जाते है। नवदंपति ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के गगनदीप सिंह सैनी और शेरगढ़ डोईवाला की किरनप्रीत कौर का विवाह तहसील में विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ। गगनदीप कनाडा में नौकरी करते हैं।
कुछ समय के लिए वह भारत आए हैं। उन्हें कोर्ट मैरिज करना उचित लगा। अधिवक्ता मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि यह विवाह विशेष विवाह अधिनियम के तहत कराया गया है, जो एक अच्छी पहल है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपति ने मैती आंदोलन के तहत तहसील परिसर में आंवले का पौधा लगाया। इस दौरान अधिवक्ता संदीप जोशी, साहब सिंह, सुखविंदर कौर, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।