फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मैनेजर और लिपिक बारी-बारी से संभालते हैं कैशियर का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के दिउली क्षेत्र में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा बिना कैशियर के संचालित हो रही है। यहां शाखा प्रबंधक व लिपिक बारी-बारी से कैशियर का काम संभालते हैं। जिससे अन्य विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने जल्द कैशियर की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन




यमकेश्वर विकासखंड के करीब 50 गांवों के लोगों के लिए दिउली में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा संचालित की जाती है। यह बैंक पौड़ी जनपद के अच्छे व्यवसाय देने वाले बैंकों में शामिल है। बैंक में दस हजार से अधिक खाताधारक हैं। बैंक में हर दिन करीब 100 से अधिक खाताधारक लेनदेन के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में कैशियर न होने से खाताधारकों को काफी दिक्कतें होती हैं। सबसे अधिक दिक्कतें बुजुर्गों व दिव्यांगों को होती है। इन्हें यहां काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। बावजूद इसके विभाग इस शाखा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन




करीब ढाई माह पूर्व यहां तैनात कैशियर की पदोन्नति होने के बाद वह दूसरी शाखा में स्थानांतरित हो गए थे। जिसके बाद से यहां कैशियर का पद रिक्त चल रहा है। जिस पर यहां तैनात शाखा प्रबंधक व लिपिक ही बारी-बारी से कैशियर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ग्रामीण हरेंद्र सिंह, मनोज कपरुवाण, दिनेश आदि ने कहा कि बैंक प्रबंधन से कैशियर नियुक्ति की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे खाताधारकों को खासी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन




-

बयान



- बैंक में कैशियर की तैनाती के लिए कार्रवाई गतिमान है। जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी। - प्रवीन गोयल, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें