फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा घाटों पर नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलकंठ धाम में व्यापारी और शिवभक्त झेल रहे विद्युत कटौती की मार
विज्ञापन


श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, लेकिन शिवभक्तों के लिए अभी भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई हैं। स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन क्षेत्र में आने वाले शिवभक्त जान जोखिम में डालकर गंगा स्नान कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से गंगा घाट और तटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। गंगा घाट पर अभी तक सुरक्षा जंजीरें नहीं लगाई गई हैं। नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। वहीं व्यापारी और स्थानीय लोग बिजली कटौती से परेशान हैं।

सोमवार को राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी माफी क्षेत्र में नीलकंठ पैदल मार्ग और लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। पैदल मार्ग और मोटर मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया। गंगा घाट और तटों पर स्नान करने के बाद कांवड़िएं गंगाजल लेकर नीलकंठ धाम के लिए रवाना हुए। गंगा घाट और तटों पर स्थानीय प्रशासन की ओर से शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। गंगा घाट और तटों पर लाउड स्पीकर की व्यवस्था नहीं की गई है। गिने चुने घाटों को छोड़ अन्य घाटों पर लोहे की जंजीरें गायब हैं। नीलकंठ के व्यापारी शुभम भंडारी ने बताया कि नीलकंठ में धीरे-धीरे विभागीय व्यवस्थाएं धरातल पर उतर रही हैं, लेकिन यहां इन दिनों विद्युत कटौती की समस्या चल रही है। दिन में दस मिनट के लिए बिजली आ रही है और आधा घंटे के लिए गायब हो रही है। सुबह से शाम तक यही सिलसिला लगातार जारी है। ऊर्जा निगम कोटद्वार के अधिकारी लोड अधिक होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंचाई विभाग के अधिकारियों को असुरक्षित घाटों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घाट और तटों पर पुलिस प्रशासन की टीम नजर बनाए हुए हैं।



आकाश जोशी, एसडीएम यमकेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें